Thursday, January 26, 2023

गणतंत्र दिवस व वार्षिकोत्सव मनाया

 


















रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में 74वाँ गणतंत्र दिवस व वार्षिकोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। प्रधानाचार्य मनोज व्यास की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि सरपंच कमला मूँड ने ध्वजारोहण किया।

        इसके उपरान्त विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों कंधों से कंधे, वन इंडिया, बेटी हिंदुस्तान की, संदेशे आते हैं, नन्हीं चिरैया, हरी हरी मेड़ी, घूमर, म्हारो धोरां वालो देश, घूमेरदार आदि नृत्य गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गयी। इसके अलावा देशभक्ति गीत, नाटक, भाषण इत्यादि पेश किये गये। विशिष्ट अतिथि भींयाराम मूँड ने विद्यालय की प्रगति हेतु सहयोग करने व विद्यार्थियों से देश सेवा का आह्वान करते हुए उन्हें अध्ययन के प्रति निष्ठा रखने को प्रेरित किया। भामाशाह मुरलीधर राठी ने दसवीं बोर्ड में 95.5 प्रतिशत प्राप्त करनेवाले तेजपाल को दस हजार का ईनाम देकर पुरस्कृत किया। भंवराराम गुरू ने अपने संबोधन में बच्चों से  संविधान के प्रति निष्ठा रखने व पढ़ाई में विशेष बल देने का आह्वान किया।

        प्रधानाचार्य मनोज व्यास ने विद्यालय की शैक्षिक, खेलकूद, स्काउटिंग व अन्य श्रेष्ठ उपलब्धियों की जानकारी देते हुए ग्रामीणजन से सहयोग की अपील की। विद्यालय हेतु सहयोग राशि देने वाले भामाशाहों को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।

        कार्यक्रम में राधाकिशन साद, भगवान सिंह, डॉ॰ संजय कुमावत, चूनाराम पोटलिया, बजरंग पंचारिया, राजेश शर्मा,  मनोज हेड़ा, धन्नाराम लेगा, माँगीलाल, हनुमान सुथार, देरामाराम, श्याम भद्रेचा, रवि कुमार तथा स्टाफ सदस्य रामेश्वर लाल, कन्हैयालाल, पवन तिवारी, जगदीश बिश्नोई, दिनेश गौड़, मुकेश यादव, हनुमान प्रसाद, रमेशनाथ, चोखाराम, कालूराम, कमला कड़वासरा, प्रहलाद सहाय, विजेश बंजारा, भेराराम सहित ग्रामीणजन व सभी विद्यार्थी मौजूद रहे। 

         मंच संचालन हिन्दी व्याख्याता  बोदूसिंह ने किया।

No comments:

Post a Comment