योग दिवस समारोहपूर्वक मनाया ~
रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। पीईईओ मनोज व्यास ने अष्टांग योग का महत्व बताते हुए नियमित योग व प्राणायाम करने का आह्वान किया।
वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ॰ संतप्रसाद त्रिपाठी व उप प्राचार्य बोदूसिंह के निर्देशन में विभिन्न आसन व प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। उन्होंने स्वस्थ शरीर हेतु योग व प्राणायाम की महत्ता को बताते हुए उत्तम स्वास्थ्य संबंधी गुर भी बताए।
ग्राम पंचायत जोधियासी की सभी राजकीय व निजी स्कूल के शिक्षकों, अन्य विभागों के कार्मिकों, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, साथिन, आशा सहयोगिनी व विद्यार्थियों ने पूर्ण तल्लीनता से योग क्रियाएँ की।
कार्यक्रम में हिस्सा लेनेवालों में चिकित्सक डाॅ रामूराम, चोखाराम, कालूराम, रमेशनाथ, कमला कड़वासरा, लिछमणराम, अमरसिंह, माँगूसिंह, बेगनाथ, लोकेश निरंजनी, नंदकिशोर, देवाराम, गिरधारीराम, गायत्री सोनी, सरिता, संतोष, पार्वती, छैलाराम, पवन सारस्वत, अरविंद सिंह, रूपसिंह, नीतू स्वामी, राजूराम, तिलोकराम सहित विभिन्न कार्मिक, अभिभावकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।




No comments:
Post a Comment