Monday, August 29, 2022

ग्रामीण ओलंपिक खेल शुरू

 









ग्रामीण ओलंपिक खेल शुरू


       राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज ग्राम पंचायत जोधियासी के ग्रामीण ओलंपिक खेलों का उद्घाटन जगदीश अटल के मुख्य आतिथ्य व महेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। 

       पीईईओ मनोज व्यास ने उद्घाटन समारोह में सभी खिलाड़ियों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की व अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं ने राजस्थान रंगीलो व उड़ जा अब तेरी बारी गीत पर नृत्य प्रस्तुतियां दी। 

      शारीरिक शिक्षक विजेश बंजारा के निर्देशन में आज कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र वर्ग में जोधियासी ने मांडेली को 51-27 से व छात्रा वर्ग में जोधियासी ने तीतरी को 38-14 से हराया। 

      इस अवसर पर ग्रामीणजन बंशीलाल सुथार, वार्ड पंच मनोज हेड़ा, तेजाराम, गोपालराम, हरजीराम, रूपचंद दर्जी, मांगूसिंह व समस्त स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन व्याख्याता बोदूसिंह ने किया।

*

2 comments:

  1. मेजर ध्यानचंद के उन सपनों को साकार करने मे आपका अद्भुत योगदान सर 🙂

    ReplyDelete
    Replies
    1. सभी के सहयोग से कार्य संभव..

      Delete