Tuesday, June 21, 2022

योग दिवस समारोहपूर्वक मनाया

 








योग दिवस समारोहपूर्वक मनाया ~

          रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। प्रधानाचार्य मनोज व्यास ने अष्टांग योग का महत्व बताते हुए नियमित योग व प्राणायाम करने का आह्वान किया। 

           आयुर्वेद चिकित्सक संतप्रसाद त्रिपाठी के निर्देशन में विभिन्न आसन व प्राणायाम का अभ्यास करवाए गये। उन्होंने स्वस्थ शरीर हेतु योग व प्राणायाम की महत्ता को बताते हुए उत्तम स्वास्थ्य  संबंधी गुर बताए।

            ग्राम पंचायत जोधियासी की सभी राजकीय व निजी स्कूल के शिक्षकों, अन्य विभागों के कार्मिकों, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, साथिन, आशा सहयोगिनी व विद्यार्थियों ने पूर्ण तल्लीनता से योग क्रियाएँ की।

      कार्यक्रम में हिस्सा लेनेवालों में चिकित्सक डाॅ रामूराम, शाला स्टाफ रामेश्वर लाल, अंजू शर्मा, कन्हैयालाल, चोखाराम, कालूराम, रमेशनाथ,  प्रहलाद सहाय, धनसुखराम व अन्य कार्मिकों में श्रवणसिंह, माँगूसिंह, दिनेश बंजारा, मानाराम, मंजु ओझा, बेगनाथ, लोकेश निरंजनी, हनुमानदास, देवाराम, गिरधारीराम, सरिता, संतोष, प्रेमादेवी,  पार्वती, राजकुमार शर्मा, छैलाराम, टीनू कंवर, राजल, पवन सारस्वत, मनीष, ऋतु सहित विभिन्न अभिभावकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे। व्याख्याता बोदूसिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

No comments:

Post a Comment