विदाई समारोह आयोजित
राउमावि जोधियासी में पूर्व प्रधानाचार्य नवीन माथुर का विदाई कार्यक्रम सरपंच प्रतिनिधि भींयाराम मूंड, डॉ॰ अमित राठी, कर्णसिंह राठौड़, रतन शास्त्री, मुरलीधर राठी, जगदीश अटल के विशिष्ट आतिथ्य में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में माल्यार्पण व साफा पहनाकर पूर्व प्रधानाचार्य का स्वागत किया गया, तदुपरांत विद्यालय के कक्षा आठ से बारह के विद्यार्थियों ने कक्षावार उपहार भेंट किए।
स्टाफ सदस्यों व पीईईओ क्षेत्र से पधारे शिक्षकगण ने भी माल्यार्पण व गिफ्ट देकर पूर्व पीईईओ का स्वागत किया। इस अवसर पर व्याख्याता बोदूसिंह डॉ॰ अमित राठी, श्रवणसिंह भाटी, भींयाराम मूंड ने अपने उद्बोधन में माथुर सा'ब की कार्यकुशलता व मिलनसार व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए विद्यालय व ग्रामवासियों हेतु हितकर बताया। वर्तमान प्रधानाचार्या प्रीति गोरा ने भी माथुर सर के विकास कार्यो व समर्पण भाव की तारीफ करते हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में स्टाफ सदस्यों बोदूसिंह, रामेश्वर लाल, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, पवन तिवारी, कन्हैयालाल, चोखाराम, कालूराम, दिनेश गौड़, मुकेश यादव, नारायणदान, रमेशनाथ, हनुमान मीणा, प्रहलाद सहाय, विजेश बंजारा, रमेशनाथ, धनसुखराम एवं पीईईओ शिक्षक मांगूसिंह भाटी, राजकुमार, गिरधारी सिंह, मुकेश गोदारा, विक्रम, पूजा बिश्नोई, सरिता, दुलाराम, बंशीलाल, मुबारक खां, सुमन गोदारा, कविता डूडी, राजल, देवाराम, मानाराम, दिनेश बंजारा, अमरसिंह, बेगनाथ, हनुमानराम, लोकेश के साथ ग्रामीणजन माँगीलाल, प्रकाश, कानाराम, मेगाराम, अजीतसिंह सहित शाला के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
पूर्व प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने अपने उद्बोधन में जोधियासी पीईईओ के सभी कार्मिकों व ग्रामीणजन का भी सहयोग देने हेतु आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने किया।
Very nice anccoring
ReplyDeleteThanks a lot
DeleteVery nice
ReplyDeleteबहुत शानदार सर
ReplyDeleteआभार सर
DeleteSir aapka stage sanchalan perfect tha
ReplyDeleteहार्दिक आभार
ReplyDelete😌😍superb sir
ReplyDeleteGood jod sar
ReplyDeleteNaveen sir ko new place milne par badhai.
ReplyDeletePure staff ko shaandaar aayojan par badhai..
धन्यवाद जी
Deleteबहुत शानदार प्रोगाम
ReplyDeleteNice sir
ReplyDeleteThanks
Delete