नवचयनित आईएएस पंकज राठी का सम्मान (राजकीय विद्यालय में समारोह आयोजित)~
राउमावि, जोधियासी में विद्यालय के पूर्व छात्र पंकज राठी के सिविल सेवा में चयनित होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पंकज राठी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन माथुर द्वारा माल्यार्पण व साफा पहनाकर इनका अभिनंदन किया गया।
तदुपरांत राठी परिवार के गणमान्य सदस्यों रामस्वरूप राठी, मुरलीधर राठी, डॉ॰ अमित राठी, कमलेश राठी का भी साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। बंजारा परिवार व दौलतराम सारण द्वारा भी नवचयनित आईएएस पंकज राठी का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उद्बोधन देते हुए पंकज राठी ने विद्यार्थियों से कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करें; खुद को स्वप्रोत्साहन दें एवं अपनी कमियों को दूर करते हुए निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता अर्जित करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि रुचि के मद्देनज़र किसी भी क्षेत्र में प्रगति के लिए कदम बढ़ाएं, लेकिन आलोचना से घबराए बिना अपने सपनों को साकार करें। श्री पंकज ने कहा कि मेरा लक्ष्य सदैव देश सेवा करना व ग्रामीणजन का सहयोग रहेगा। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने किया।
कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि भींयाराम मूंड, चेनाराम पोटलिया, कर्णसिंह, श्रीराम सुथार, हनुमानसिंह, श्रवणराम बंजारा, जगदीश अटल, देवीलाल मिश्र, बजरंग पंचारिया, नेमीचंद रांकावत, नवरतन लुहार, दिनेश बंजारा, ग्रामीणजन, स्टाफ सदस्य रामेश्वर लाल, कमला कड़वासरा, प्रीति गोरा, दिनेश गौड़, पवन तिवारी, कन्हैयालाल, चोखाराम, हनुमान मीणा, रमेशनाथ, मुकेश यादव, कालूराम, प्रहलाद सहाय, रेखा साद, नारायणदान, धनसुखराम व सभी विद्यार्थी मौजूद थे।



बहुत शानदार कार्यक्रम रहा और आपकी शानदार ब्लॉगिंग के लिए आपका धन्यवाद
ReplyDeleteआभार
Deleteबहुत खुशी की बात हे कि हमारे विद्धालय में पढा हुआ एक छात्र सिविल सेवा में चयनित हुआ हैं। यह गर्व कि बात हे गुरुजी ॥
ReplyDeleteनिस्संदेह गौरवमयी क्षण...
Delete