Monday, September 14, 2020

हिन्दी दिवस का आयोजन

 







सेकिलाकां राउमावि नागौर में जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के सौजन्य से हिन्दी दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। जिलाधीश डाॅ. जितेंद्र कुमार सोनी के मुख्य आतिथ्य एवं ADM मनोज कुमार, SDM अमित चौधरी, CDEO अजय वाजपेयी, DEO गजाधर शर्मा, CBEO महीपाल सांदू के विशिष्ट आतिथ्य में सरस्वती पूजन के उपरांत कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। 

         प्रधानाचार्य भंवरलाल कासनिया ने हिन्दी रचनाकारों की रचनाधर्मिता के सहारे हिन्दी के स्वरूप को व्याख्यायित किया। व्याख्याता मनोज व्यास ने हिन्दी की विकास गाथा व वर्तमान स्थिति के समन्वित रूप को मौलिक रचना में प्रस्तुत किया। CBEO महीपाल सांदू ने एकाभिनय ने माध्यम से मातृभाषा व राष्ट्रभाषा के महत्व को प्रतिपादित किया। 

        जिलाधीश डाॅ. जितेंद्र कुमार सोनी ने व्यावहारिक हिन्दी के परिष्कृत रूप को अधिकाधिक प्रयोग करने पर विशेष बल दिया, साथ ही हिन्दी भाषी लोगों को अपनी भाषा को मुखर रूप से काम लेने व उस पर गर्व करने की नसीहत दी जिससे लोगों में हिन्दी के प्रति स्वस्थ मानसिकता विकसित हो सके। CDEO अजय वाजपेयी ने हिन्दी के प्रसार हेतु निरंतर साहित्यिक गोष्ठियों व कार्यक्रम के आयोजन की बात कही जिससे शिक्षकवृंद अपनी सहज अभिव्यक्ति दे सकें और उन्हें सुलभता से मंच उपलब्ध हो सकें।

        इसके उपरांत व्याख्याता जयराम सिंवर, व्याख्याता मंजु, शिक्षक भरतसिंह व छात्रा सुमन ने भी बेहतर प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में शंकरलाल शर्मा, राजत खां, सुरेश सोनी, धनराज खोजा, शिवशंकर व्यास, अजय शर्मा, अर्जुन लोमरोड़, धर्मपाल डोगीवाल, विमलेश व्यास, सत्यपाल सांदू, रमेश सोलंकी, सुशील व्यास, सीताराम सियाग, लक्ष्मण देवड़ा, बजरंग सांखला, बुधाराम व अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का बेहतर संचालन राधेश्याम गोदारा ने किया। 

No comments:

Post a Comment