बैठक का आयोजन ~
राउमावि जोधियासी में SMILE-2 (सोशल मीडिया इंटरफेस फॉर लर्निंग एंगेजमेंट) के फीडबैक हेतु सहायक जिला परियोजना समन्वयक रामदेव पूनिया व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजत खान के निर्देशन में ऑनलाइन क्लासेज के सफल संचालन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। इस प्रोत्साहन बैठक का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन अध्ययन, वर्कबुक वितरण, गृहकार्य व काॅलिंग फीडबैक, ब्लाॅक रैंकिंग में सुधार से संबद्ध चर्चा करना था। जिसमें पीईईओ जोधियासी नवीन माथुर, पीईईओ झाड़ीसरा सनी कौर, पीईईओ रोहिणी रामावतार चिनिया, चाऊ, गंठीलासर, खेतास के प्रतिनिधि शिक्षकों, जोधियासी उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ सदस्यों बोदूसिंह, रामेश्वर लाल, अंजू शर्मा, पवन तिवारी, मनोज व्यास, कमला कड़वासरा व बालिका माध्यमिक के स्टाफ सदस्यों कृष्णा कुलदीप (प्र.अ.), गायत्री सोनी, भगवती सोनी, सुमनबाला, बजरंग सिंह, मंजु ओझा इत्यादि ने हिस्सा लिया। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने सभी अधिकारीगण व शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:
Post a Comment