Friday, August 14, 2020

स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया


 

रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में 74वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। सरपंच कमला मूँड ने ध्वजारोहण किया। भींयाराम मूँड, दयालराम मूँड द्वारा सरस्वती पूजन के पश्चात वरिष्ठ अध्यापक दिनेश गौड़ व व्याख्याता बोदूसिंह ने कविता पाठ कर कार्यक्रम में समां बाँधा। भींयाराम मूँड ने मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन देते हुए शहीदों का पुण्य स्मरण कर सभी से देश सेवा का आह्वान किया। पूर्व छात्र मेगाराम ने सरकारी विद्यालय की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए विज्ञान संकाय को प्रारंभ करवाने पर बल दिया।प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने विद्यालय के बेहतर बोर्ड परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए ग्रामीणजन से शिक्षा में भागीदारी की अपील की व सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में रामेश्वर लाल, प्रीति गोरा, पवन तिवारी, हनुमान मीणा, चोखाराम, कालुराम, रमेशनाथ, मुकेश यादव, नारायणदान, रेखा साद, धनसुखराम, प्रहलाद सहाय आदि स्टाफ सदस्य एवं हेमाराम सिंवर, कमल उपाध्याय,  रूपाराम दर्जी, देवीसिंह, गोमंद साद, नेमीचंद बंजारा, बजरंग पंचारिया, नेनाराम कुलया, श्याम सुथार, दामोदर लखारा, महेंद्र मिश्र, मनोज हेड़ा, राधाकिशन, दीनदयाल आदि ग्रामीणजन व पूर्व विद्यार्थी उपस्थित रहे। मंच संचालन हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने किया।



No comments:

Post a Comment