किशोरी मेला आयोजित~
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नागौर में किशोरी मेले का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। सभापति मीतू बोथरा, सीबीईओ अनिता बागड़ी, एपीसी पृथ्वीसिंह चारण, रामकुंवार कस्वा, प्राचार्य शंकरलाल शर्मा व संगीता भाटी के मुख्य आतिथ्य में सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गये।
स्थानीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा हिन्दी, गणित, विज्ञान, अंग्रेज़ी व सामाजिक विज्ञान से संबद्ध गतिविधि आधारित लगभग 30 से अधिक स्टॉल लगाई गयी, जिन पर विभिन्न विद्यालयों से आए 400 बच्चों ने कार्ड्स के माध्यम से हिस्सा लेकर ग्रेडिंग प्राप्त की। मेले में बच्चों हेतु निशाना चूक न जाए, हाय हप्प गपागप, रंगों की दुनिया जैसे कुछ मनोरंजक खेल भी रखे गये, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेहतर प्रस्तुतियां दी गयी। मेले में लक्की डिप के जरिए बच्चों को ईनाम भी प्रदान किए गये। बच्चों ने ज्ञानवर्धक व बौद्धिक क्रियाओं एक झलक, कौन छुपा है, घर बैठे यात्रा, सूंघो पहचानो, फसलों को जानें इत्यादि के माध्यम से मेले में अपनी प्रतिभा दिखाई व रोमांचक क्रियाओं से भरपूर मनोरंजन किया।
अपने संबोधन में सीबीईओ अनिता बागड़ी ने इस मेले को विद्यार्थियों हेतु ज्ञानवर्धक व रोचक माना तथा बौद्धिक विकास के लिए उपयोगी बताया। एपीसी पृथ्वीसिंह चारण ने कार्यक्रम की गतिविधियों को शिक्षा में सहायक बताते हुए कार्यक्रम को मानसिक विकास हेतु बेहतर बताया।
दक्ष प्रशिक्षक रमेशनाथ जाखड़ व शिखा दंतुसलिया के निर्देशन में छात्राओं ने कौसल व कलात्मकता का प्रदर्शन किया। मेले में धनराज खोजा, विनायक, अकील खान, शारदा शर्मा, धापूदेवी, सलीमा व अन्य शिक्षकवृंद और विद्यार्थी मौजूद रहे। प्रधानाध्यापिका गरिमा कालवी ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज व्यास ने किया।




No comments:
Post a Comment