बाल मेले का आयोजन ~
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोधियासी में बाल मेले का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। बाल मेले के प्रभारी हनुमान मीणा ने बताया कि इस मेले का आयोजन कक्षा 6 से 8 को व्यावसायिक शिक्षा से परिचित करवाने हेतु किया गया। इसके तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने क्ले मॉडलिंग, ग्लास पुट्टी की मूर्तियाँ, खिलौने व कपड़े और कागज की सामग्री का निर्माण कर प्रदर्शित किया।
प्राचार्य मनोज व्यास ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के कौशल व रचनात्मकता को बढाते हैं व व्यावसायिक शिक्षा से बच्चों को जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में बोदूसिंह, पृथ्वीराज भादू, कन्हैयालाल, पवन तिवारी, कमला कड़वासरा, चोखाराम, कालूराम, अंजू शर्मा, मो. रमजान, नारायणदान, रमेशनाथ, पवन सारस्वत, अरविन्द सिंह, रूपसिंह, कृष्णा कंवर, सहीराम, विक्रम, प्रहलाद राम, मानाराम, देवाराम, माया पंवार, लोकेश बावलिया, गौरीशंकर, दिनेश बंजारा तथा सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।







No comments:
Post a Comment