वार्षिकोत्सव मनाया ~
रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम समारोहपूर्वक मनाया गया। सरपंच कमला मूंड, डाॅ. अमित राठी, दौलतराम सारण, जुगलकिशोर गौड़, भींयाराम मूंड के मुख्य आतिथ्य व ACBEO मेहबूब खां खोखर की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ।
इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। इनमें मुकाबला, डांडिया, शिव गणेशा, म्हारो बाईसा रो रूप, मिसरी सूं मीठी, बावन गज का दामन, चरी नृत्य, कान्हा सो जा, रोज रोज को ओळबो, नागौरी जूती जैसे खुबसूरत नृत्य व गीत संगीत की श्रेष्ठ प्रस्तुतियाँ दी गयी।
एसीबीओ मेहबूब खोखर, दौलतराम सारण ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भामाशाहों के सहयोग व समर्पण की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से लक्ष्य प्राप्ति का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि डाॅ. अमित राठी ने विद्यार्थियों को अध्ययन के प्रति निष्ठा रखते हुए प्रगति पथ पर बढ़ने को प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने विद्यालय के विकास व निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए भामाशाहों को विद्यालय परिवार की ओर से साफा पहनाकर सम्मानित किया। श्रेष्ठ शिक्षको, प्रतिभाशाली व अन्य मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में दयाल मूंड, मनीष पारीक, सुरेंद्र सारस्वत, नरपत पोटलिया, राधेश्याम गोदारा, श्रीराम सुथार, हनुमानसिंह, श्रवणराम बंजारा, जगदीश अटल, देवीलाल मिश्र, बजरंग पंचारिया, नेमीचंद रांकावत, नवरतन लुहार, दिनेश बंजारा, ग्रामीणजन, स्टाफ सदस्य रामेश्वर लाल, कमला कड़वासरा, प्रीति गोरा, दिनेश गौड़, पवन तिवारी, कन्हैयालाल, चोखाराम, हनुमान मीणा, रमेशनाथ, मुकेश यादव, कालूराम, प्रहलाद सहाय, रेखा साद, नारायणदान, धनसुखराम व सभी विद्यार्थी मौजूद थे। मंच संचालन हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने किया।













No comments:
Post a Comment