विशाल रक्तदान शिविर आयोजित ~
(समाज को जागरुक करने की नवोदयन की बेहतर पहल)
रक्तदान इक यज्ञ है,
मानवता के नाम,
आहूति अनमोल है यह,
लगे ना इसमें कोई दाम।
भावों को चरितार्थ करता नवोदयन द्वारा साँजू में रक्तदान शिविर का आयोजन निस्संदेह समाज में परोपकार व पुनीत कार्य का एक बेहतरीन उदाहरण था।
कुचामन एलुमनी के सक्रिय नवोदयन प्रहलाद कड़वा के पिताजी हुकमारामजी कड़वा, चाचाजी तेजारामजी व पुत्र कुलदीप कड़वा की प्रथम पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि देने हेतु आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में आज करीब 100 नवोदयन व 300 अन्य पुरुषों व महिलाओं द्वारा रक्तदान किया गया। यह महज पुण्य स्मरण सभा न होकर समाज में नवोदयन द्वारा जागरूकता अभियान एवं सामाजिक कार्य की सुखद पहल थी, जिसमें कुचामन के अलावा पाटन, पावटा, तिलवासनी व अन्य नवोदयन एलुमनी भी शामिल हुए। एस एम एस ब्लड बैंक जयपुर, स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक जयपुर, एस एन मेडिकल कॉलेज जोधपुर, विद्यापति ब्लड बैंक अजमेर, जे एल एन नागौर की टीमों ने पूरे दिन ब्लड सेवाएँ देकर कुल 401 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया।
रिछपाल मिर्धा, SDM मुकेश चौधरी के अलावा नवोदयन भरतपाल सिंह, कैलास कासनिया, सुरेंद्र कागट, हनुमान चोयल, नवीनपाल, ईशाक मोहम्मद, दिनेश शर्मा, तुलछाराम गोदारा, सोहनराम, मनीष पारीक, मंगलसिंह, BCMO डाॅ राजेश बुगासरा, BDO मूलाराम जाँगू, संस्कार एकेडमी निदेशक प्रदीप ग्वाला, डाॅ गंगाधर सारण, डाॅ रामकरण, डाॅ रामेश्वर चौधरी, डाॅ शंकर पूनिया, दीपक नेहरा, श्यामलाल चौधरी, रुचिर पारीक, हनुमान चौधरी, अभिषेक शर्मा इत्यादि ने अपना रक्तदान कर इस विशाल महायज्ञ में अपनी आहूति दी।







Navodaya ki sahi bhavna hai
ReplyDeleteनवोदयन सदैव समाज के उन्नयन को आतुर
Delete