35वीं जिला स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन ~
संत बलरामदास राउप्रावि सं 2 नागौर में 35वीं जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के समापन के अवसर पर प्राचार्य गिनाणी बस्तीराम सांगवा, पूर्व कॉलेज अध्यक्ष रणजीत धौलिया, एडवोकेट गोविंद कड़वा, कनिष्ठ अभियंता धर्मजीत, डॉ. ओमप्रकाश, सहायक आचार्य प्रेमप्रकाश, कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार, मदनलाल डोगीवाल व चुकादेवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सर्वप्रथम माँ सरस्वती के दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ हुआ।
कल आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में पुरुष वर्ग में पंकज कुमार (100, 200मी.), जिनेशराम (400मी.), सरपाल (गोला फेंक), भेराराम (लंबी कूद), जालमचंद (ऊँची कूद) व देवेंद्र (शतरंज) में विजेता रहे वहीं कैलाश (200मी.), महिपाल (400मी.), निर्मल कुमार (गोला फेंक), लोकेश बावलिया (लंबी व ऊँची कूद), सरदार सिंह (शतरंज) में उप विजेता रहे। महिला वर्ग में नंदू कंवर (100मी.), भगवती (200मी.), निरमा (400मी.), दीपिका (गोला फेंक), निर्मला (लंबी व ऊँची कूद) में विजेता रही वहीं सुशीला (100मी.), ममता (200मी), तुलसी (400मी.), सरोज (गोला फेंक) व सुनीता (ऊँची कूद) में उप विजेता रही।
टीम इवेंट्स में पुरुष वर्ग में नागौर (रिले रेस व बैडमिंटन) व मूंडवा (टेबल टेनिस) में विजेता व मेड़ता (बैडमिंटन), डेगाना (रिले रेस) व नागौर (टेबल टेनिस) में उप विजेता रहे। महिला वर्ग में नागौर (रिले रेस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस) में विजेता व खींवसर (रिले रेस), नागौर (बैडमिंटन, टेबल टेनिस) में उप विजेता रही। अतिथियों द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों के साथ सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी पंकज जांगू लैब असिस्टेंट अलाय महिला खिलाड़ी निर्मला चौधरी शारीरिक शिक्षक कालड़ी व टीम विजेता ट्रॉफी ब्लॉक नागौर टीम को प्रदान की गयी।
विद्यालय के संस्था प्रधान धर्मपाल डोगीवाल ने सभी अतिथियों व शिक्षक खिलाड़ियों का आभार ज्ञापित किया।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तहत एकल गायन में रजनी पुरोहित व एकल नृत्य में संतोष सांगवा प्रथम रही वहीं मंजु लालणेचा व रक्षा गोरा द्वितीय रही।
कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य बस्तीराम सांगवा ने शिक्षकों को स्वस्थ शरीर हेतु निरंतर खेल खेलने व लगातार भागीदारी हेतु आह्वान करते हुए खेलों के समापन की घोषणा की। गोविन्द कड़वा ने भी सभी खिलाड़ी शिक्षकों को बेहतर प्रदर्शन कर उत्तम स्वास्थ्य हेतु खेलों की महत्ता बताई।
नागौर जिले के मेड़ता, डेगाना, खींवसर, मूंडवा, जायल व नागौर ब्लॉक से आए विभिन्न खिलाड़ी शिक्षकों के साथ स्थानीय विद्यालय नागौर के सभी स्टाफगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी आगंतुक खिलाड़ी शिक्षकों व अतिथियों ने कार्यक्रम आयोजन व व्यवस्थाओं की भूरि भूरि प्रशंसा की। मनोज व्यास, महावीर सिंह, जगदीश मारुका व पूनमबाला ने कविता पाठ कर सबका मनोरंजन किया। कार्यक्रम का रोचक व जोशीले अंदाज में सफल संचालन अध्यापक श्रवण ग्वाला व पूजा वर्मा ने किया।





No comments:
Post a Comment