Tuesday, June 2, 2020

जिला टाॅपर बना तेजपाल~








राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोधियासी (नागौर) के होनहार विद्यार्थी तेजपाल ने NMMS (नेशनल मीन्स कम मैरिट स्काॅलरशिप) परीक्षा में पूरे नागौर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व गाँव का नाम रोशन किया है। NMMS प्रभारी व्याख्याता मनोज व्यास ने बताया कि इस परीक्षा में जिले से 250 विद्यार्थियों का चयन हुआ है जिसमें तेजपाल ने 180 में से 148 अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया जो कि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। इन्हें चार वर्ष तक बारह हजार प्रतिवर्ष की दर से स्काॅलरशिप मिलेगी।
       'गूदड़ी के लाल' तेजपाल साधारण किसान परिवार से हैं, जिन्होंने स्वाध्याय, गुरूजन के निर्देशन व पिताजी जगदीश तांडी व माताजी धापूदेवी के आशीष को अपनी सफलता का राज बताया। भाई बहनों में सबसे छोटे तेजपाल प्रतिभाशाली व अध्ययनशील विद्यार्थी है, जो सहशैक्षणिक गतिविधियों में भी सदैव आगे रहता है।
       प्रधानाचार्य नवीन माथुर व स्टाफ साथियों ने विद्यार्थी को बधाई दी व इससे प्रेरित होकर भविष्य में और विद्यार्थियों के चयन की उम्मीद जताई। संपूर्ण गाँव में इस सफलता से उत्साह का माहौल है और विद्यार्थी के घर बधाई देनेवालों, फोन करनेवालो का ताँता लगा है।

1 comment: