पुलवामा के शहीदों के प्रथम पुण्य स्मरण में गूँजे देशभक्ति के नारे और आतंकवाद को समूल नष्ट करने का दृढ़ निश्चय कर नागौरवासियों ने वतनपरस्ती और शहादत को सलाम किया।
युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था; कभी आतंक से लड़ने की ख्वाहिश झलक रही थी तो कभी राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत निनाद...!! सरहद के निगेहबान और देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी का निर्वहन करनेवाले जांबाज सपूतों के बलिदान को याद करते हुए सरकारी कार्मिकों व युवाओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
वन्देमातरम और भारत माता की जय जयकार करते नागौरवासी जब कैंडल मार्च करते सड़कों पर चले तो मानो पाकिस्तान का दिल दहल गया हो; दुश्मन से लोहा लेने की हरचंद कोशिश जेहन में बसाए नौजवान प्रतिपल आतंकवाद को ललकारते हुए उसे नेस्तनाबूद करने की आकांक्षा को जाहिर कर रहे थे।


No comments:
Post a Comment